मनोरंजन

कांग्रेस उर्मिला मतोंडकर को उत्तम मुंबई सीट से लड़वा सकती है चुनवा

कांग्रेस उर्मिला मतोंडकर को उत्तम मुंबई सीट से चुनवा लड़वा सकती हैं। पहले इस सीट से बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे और मराठी एक्ट्रेस असावरी जोशी को चुनवा लड़वाने की खबरे थीं, लेकिन अब कांग्रेस इस सीट से उर्मिला को मैदान में उतारने का सोच रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को उर्मिला पार्टी ज्वाइन कर सकती हैं। इसी के बाद वो जल्द ही कांग्रेस के लिए प्रचार करना भी शुरू करेंगी। फिलहाल उर्मिला कांग्रेस की सदस्य नहीं हैढ, लेकिन जल्द ही वो कांग्रेस की सदस्यता ले सकती हैं। शिल्पा शिंदे और असावरी जोशी पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ले चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस इस सीट पर किसी मजबूत दावेदाकर को उतारना चाहती है। उन्हें उर्मिला ज्यादा दमदार लग रही हैं इसलिए पार्टी उन्हें इस सीट से चुनाव लड़वाना चाहती है। इस सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए कई कलाकारों और खिलाड़ियों को टिकट दिए हैं और अब कांग्रेस भी उसी रहा पर चल रही है। पिछले दिनों खबर थी की सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है, लेकिन बाद में उन्होंने इसका खंडन किया था। वहीं अब चर्चा है कि सपना बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button