छत्तीसगढ़

राहुल गांधी ने आज भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेता को कांग्रेस प्रवेश कराया

रायपुर। राजधानी रायपुर एयरपोर्ट में आज वो घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था। राहुल गांधी ने आज भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेता को कांग्रेस प्रवेश करा दिया। बात हो रही है पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. पुरुषोत्तम लाल कौशिक के बेटे दिलीप कौशिक की। जिन्होंने आज राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया है। रायपुर एयरपोर्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिलीप कौशिक को कांग्रेस प्रवेश कराया। तभी से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा हो रही थी। खास बात ये है कि जब भूपेश बघेल सन् 1993 अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था तब उनके खिलाफ देश के प्रख्यात समाजवादी नेता रहे पुरुषोत्तम कौशिक के सुपुत्र दिलीप कौशिक चुनाव लड़े थे। लेकिन बघेल से चुनाव हार गए थे। हालांकि उस समय चुनाव के बाद परिवारवाद के आरोप के चलते सक्रिय राजनीति से दिलीप कौशिक अलग हो गए थे। अब अपने पिता पूर्व केन्द्रीय मंत्री पुरूषोत्तमलाल कौशिक के निधन के बाद क्षेत्रवासियों की पहल पर एक बार फिर दिलीप कौशिक सक्रिय राजनीति में आ गए हैं। देखना है कि 26 साल बाद बदली हुई परिस्थिति में दिलीप कौशिक का नया राजनीतिक सफर कैसा रहने वाला है। वैसे उन्हें महासमुंद लोकसभा सीट से मजबूत दावेदार बताया जा रहा है। मतलब वे कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button