अन्य ख़बरें

झारखंड में किसी से गठबंधन नहीं

जदयू राज्यकारिणी की बैठक बुधवार को प्रेस क्लब में हुई। इसमें झारखंड जदयू के प्रभारी रामसेवक सिंह शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी जिला अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव के संबंध में उनकी राय ली गई। सभी ने चुनाव अकेले लड़ने पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि जदयू झारखंड में चुनाव लड़ेगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लेंगे। राज्य के नेताओं की राय से नीतीश कुमार को अवगत कराया जाएगा। रामसेवक सिंह ने कहा कि जदयू का भाजपा से केवल बिहार में गठबंधन है। बिहार के बाहर कहीं किसी से कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सीटों की संख्या और उम्मीदवारों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता के बाद ही तय होगी। इसके बाद ही जदयू राज्य में तैयारी व सदस्यता अभियान शुरू करेगा। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि फिलहाल प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो ही राज्य में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। प्रदेश संयोजक बनने के बाद प्रदेश के नेताओं के साथ यह उनकी पहली बैठक थी। बैठक में झारखंड के सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह, श्रवण कुमार, जफर कमाल, भगवान सिंह, कृष्णानंद मिश्रा,संजय सहाय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button