अन्य ख़बरें

सीएम रघुवर दास के बेटे ललित दास और पुत्रवधू पूर्णिमा के स्वागत में रांची कॉलेज मैदान में तैयारी की गई

रांची – मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास और पुत्रवधू पूर्णिमा के स्वागत में मंगलवार को रांची में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है। इसमें शहर के आम व खास लोगों को न्योता दिया गया है। समारोह के लिए रांची कॉलेज रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियमद्ध मैदान में भी व्यापक तैयारी की गई है। इससे पूर्व दस मार्च को जमशेदपुर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। आगामी 14 मार्च को दिल्ली में भी एक रिसेप्शन रखा गया है। छात्र संघ का विरोध इस बीच आदिवासी छात्र संघ व रांची कॉलेज छात्र संघ ने प्रीतिभोज के लिए रांची कॉलेज मैदान का इस्तेमाल किए जाने का विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष संजय महली और डीएसपीएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष अमनदीप मुंडा ने कहा कि मैदान का उपयोग छात्रों के खेलकूद के लिए ही होना चाहिएए न कि निजी कार्यक्रम के लिए। छात्र संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा।

Related Articles

Back to top button