छत्तीसगढ़

आंधी-तूफान से कई पेड़ धराशाही, मार्ग अवरूद्ध होने से निगम कर्मी हटाने लगे रहे

कोरबा। बीती रात आंधी-तूफान से कई पेड़ धराशाही हो गए। पेड़ की डंगाले टूटकर सड़क व विद्युत खंभों में गिर गई। इससे खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए। कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहा। सोमवार को दिनभर विद्युत अमला सुधार कार्य में जुटा रहा। कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और सड़क पर गिरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया। निगम के कर्मी पेड़ों की डंगालों की छंटनी कर हटाया। तब जाकर मार्ग में यातायात सामान्य हो पाया। रविवार की देर रात मौसम ने अचानक करवट बदली। बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान चली, जो जमकर तबाही मचाया। कई पेड़ धराशाही हो गए। पेड़ की डंगाले घरों की छतों व दीवाल को तोड़ दिया। विद्युत खंभों में गिरने से कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही। कई विशालकाय पेड़ सड़क मार्ग पर गिर गए। इससे मार्ग में आवाजाही बंद हो गई। लोग रास्ता बदलकर मंजिल तक पहुंचे। कई जगहों पर पेड़ों को जेसीबी से हटाया गया। आंधी-तूफान ने शहर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई। सोमवार को विद्युत अमला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए दिनभर सुधार कार्य में जुटा रहा। दूसरी ओर निगम अमला अवरूद्ध मार्गों से पेड़ को हटाने में लगा रहा। कई घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे पेड़ों की डंगालों को हटाया गया। तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया।

Related Articles

Back to top button