मनोरंजन

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म की कहानी समलैंगिक रिश्तों पर आधारित हैं

नई दिल्ली । सोनम कपूर और राजकुमार की लेटेस्ट रिलीज एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को फैंस और क्रिटिक्स की तरफ से खूब वाहवाही मिल रही हैण्। फिल्म के रिव्यू के बाद से दूसरे दिन टिकट खिड़की पर भी फिल्म ने बढ़त बनाते हुए अच्छी कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के दूसरे दिन कमाई को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि दूसरे दिन फिल्म ने 40% की रफ्तार हासिल की है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 3.30 करोड़ की कमाई की और दूसरे दिन 4.65 करोड़ का बिजनेस किया। दो दिन की टोटल कमाई 7.95 करोड़ रुपये रही।
फिल्म की कहानी समलैंगिक रिश्तों पर बनी इस फिल्म में सोनम कपूर एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो बचपन में फिल्में देखकर शादी के ख्वाब बुनने लगती है। बड़े होकर उसकी फैमिली उसके इस सपने को पूरा करने में लग जाती है लेकिन इस सबके बीच में अब सोनम इस शादी से खुश नहीं हैं। फिल्म में सोनम कपूर किसी लड़के या फिल्म के हीरो राजकुमार राव से नही बल्कि एक लड़की से प्यार करती हैं। सोनम को एक लड़की से प्यार है और जब घरवालों को पता चलता है कि उनकी बेटी समलैंगिक है तो वो उसकी शादी किसी भी लड़के से कराने को तैयार हो जाते हैं। सोनम परिवार और प्यार की लड़ाई में कैसे अपनी पहचान के लिए लड़ेंगी यही इस फिल्म में दिखाया गया है। 9 साल बाद बड़े पर्दे अनिल-जूही की जोड़ी बता दें कि इस फिल्म को शैली चोपड़ा धर डायरेक्ट कर रही हैं और बतौर डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म है, इससे पहले अनिल कपूर की फिल्म 1942 लव स्टोरी को शैली चोपड़ा के भाई विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर और जूही चावला 9 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में एकबार फिर से राजकुमार राव अपने अंदाज में फैंस का दिल जीतते नजर आए, फिल्म को 1500 स्क्रींस पर रिलीज किया गया है।

Related Articles

Back to top button