छत्तीसगढ़

संसद का विशेष सत्र – पीएम मोदी बोले जी20 की सफलता हमारी विविधता का कारण…

संसद का विशेष सत्र – पीएम मोदी बोले जी20 की सफलता हमारी विविधता का कारण

OFFICE DESK : संसद के विशेष सत्र में पहले दिन सोमवार को आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। विषय होगा संसदीय यात्रा की शुरुआत, उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और उनसे मिली सीख। सूत्रों के अनुसार, इस पर चर्चा के बाद संभवत: बुधवार को पीएम जवाब देंगे।

पीएम मोदी ने जी-20 के आयोजन पर भी बात की। उन्होंनने कहा कि जी20 में हम ग्लोबल साउथ की आवाज बने। जी-20 की अभूतपूर्व सफलता देश के लिए गर्व का विषय है। पीएम ने कहा कि जी-20 में भारत की विविधता का जश्न मना। उन्होंने मीडियो को संबोधित करते हुए

कहा, ‘मून मिशन की सफलता के बाद हमारा तिरंगा लहरा रहा है. शिवशक्ति पंवाइंट नई प्रेरणा का केंद्र बना है. भारत के लिये अनेक संभावना और अवसर है. जी20 की सफलता हमारी विविधता का कारण बना।

पीएम मोदी सुबह ही संसद पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रेस से बातचीत के दौरान चंद्रयान-3 मिशन पर बात की। पीम ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए गौरव का विषय है। चंद्रयान-3 मिशन नई प्रेरणा का स्रोत बना। भारत चांद पर भी तिरंगा फहरा रहा है। शिव शक्ति पॉइंट भारत के लिए प्रेरणा का केंद्र बना है।

उद्धव गुट की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘संसद का विशेष सत्र आनन-फानन में बुलाया गया है।  इसका एजेंडा भी नहीं लाया गया है. उत्तर भारत में तीज मनाई जाती है, कल महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी, तो ये दिखाता है कि भाजपा के मन में क्या है।  मणिपुर में जो घटनाएं हो रही हैं,

पिछले संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने 30 सेकेंड का जवाब दिया था. पिछले संसद सत्र से लेकर इस सत्र तक कई घटनाएं हुई हैं लेकिन किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. कश्मीर में हमारे जवानों की शहादत हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री पार्टी के हेडक्वार्टर में जश्न मना रहे थे.

Related Articles

Back to top button