By EditorPolitical
बिलासपुर | भारतीय जनता पार्टी सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्य योजना के अनुसार 1 दिसम्बर रविवार को बिलासपुर जिले के सभी धानो की खरीदी के लिए केन्द्रों में कांग्रेस सरकार के धान खरीदी नीतियों के खिलाफ वादा निभाओ प्रदर्शन करेगी। धान ले तोल नहीं ते हल्ला बोल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में लगातार भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में सारे धान खरीदी केन्द्रों में 1 दिसंबर को सुबह 11 से 4 बजे तक प्रदर्शन करेगी।
छ.ग. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी, बेलतरा विधायक बेलतरा रजनीश सिंह बेलतरा में एवं पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय भी तखतपुर के प्रदर्शन में शामिल होंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महामंत्री घनश्याम कौशिक ने बिलासपुर जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि 1 दिसम्बर को अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में आयोजित वादा निभाओ प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें। अपना सहयोग प्रदान करे।
Tag :