By EditorTaaza Khabar
जम्मू | जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद राज्य की स्थिति पर विचार विमर्श के लिए राज्यपाल एन एन वोहरा द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक हुई।
यह बैठक राजभवन में हुई और इसमें जम्मू कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख या प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में नेशनल कांफ्रेंस का प्रतिनिधित्व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने किया जबकि पीडीपी की ओर से उसके महासचिव दिलावर मीर शामिल हुए।
[...]
By EditorTaaza Khabar
दिल्ली | बिजली मंत्रालय आने वाले समय में एयर कंडीशनर के लिये तापमान का सामान्य स्तर 24 डिग्री नियत कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो देश भर में सालाना 20 अरब यूनिट सालाना बिजली की बचत होगी साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने एयर कंडीशन (एसी) के क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने का अभियान शुरू करते हुए आज कहा, ‘‘एयर कंड [...]
By EditorTaaza Khabar
दुर्ग | राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा एवं बालोद जिले के 39 आरक्षक अब हवलदार बनेंगे। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह ने आरक्षकों की योग्यता सूची शुक्रवार को जारी की। सभी को प्री-प्रमोशन कोर्स कराने के बाद प्रमोशन दिया जाएगा।
गौरतलब है कि दुर्ग संभाग के जिलों से प्रमोशन की पात्रता रखने वाले आरक्षकों को जिला स्तर पर वरिष्ठता एवं उत्तम सेवाभिलेख के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा [...]
By EditorTaaza Khabar
जगदलपुर | जून 19, 2018
बस्तर/जगदलपुर@ चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगदलपुर नगर में आयोजित योग महोत्सव में कैबिनेट मंत्री, छ.ग. शासन, बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आज जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम मे आयोजित योग शिविर में शामिल होकर छ.ग.शासन के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने योगाभ्यास किया।
इस योगभ्यास में जनप्रतिनिधिगण, स [...]
By EditorTaaza Khabar
दिल्ली | आतंकियो को ठीक करने को लेकर केंद्र सरकार नए कदम उठाने में लग गयी है। जम्मू -कश्मीर में राज्यपाल शासन लग चुका है और अब केंद्र सरकार की अगली रणनीति हैं यहां आतंकवादियों पर नकेल कसना। इसी के तहत केंद्र सरकार ने राज्यपाल एनएन वोहरा के दो अहम सलाहकार नियुक्त किये हैं। राज्यपाल एनएन वोहरा के दो नये सहाकार होंगे बीबी व्यास और के. विजय कुमार।
कौन हैं के. विजय कुमार? विजय कुमार तमिलनाडु कैडर [...]
By EditorTaaza Khabar
दिल्ली | देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान परिसर में 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ आज सुबह योगासन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुरातन भारतीय योग परंपरा इस संघर्षरत दुनिया को एकजुट करने वाली सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरी है। अंग्रेजों के जमाने में बने एफआरआई संस्थान की इमारत की पृष्ठभूमि में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि योग ने दुनिया को ‘‘रोग से निरोग’’ [...]
By EditorTaaza Khabar
जगदलपुर | जून 20, 2018
बस्तर/बीजापुर@ उप-पुलिस महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा श्री रतनलाल डांगी द्वारा जिला बीजापुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सबसे पहले दिनांक 19/06/2018 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं के दस्तावेज, अपराध डायजेस्ट एवं संधारण किये जाने वाले रजिस्टर का अवलोकन किया गया ।
दिनांक 20/06/2018 को रक्षित केन् [...]
By EditorTaaza Khabar
बेंगलूर | कर्नाटक में एक मौलवी ने राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शिवानंद पाटिल की मौजूदगी में कथित तौर पर कहा कि राज्य में बकरीद के दौरान गाय की कुर्बानी दी जाएगी। मौलवी के इस बयान पर विवाद पैदा हो गया है क्योंकि राज्य में गोहत्या प्रतिबंधित है। उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा में दो दिन पहले रमजान की नमाज के दौरान मौलवी तनवीर हाशमी ने कथित तौर पर यह बयान दिया। वह विजयपुरा के प्रसि [...]
By EditorTaaza Khabar
रायपुर | वी बी आर सुब्रिमण्यम के चले जाने से राज्य सरकार ने एक छोटा फेरबदल करते हुए आईएएस अमिताभ जैन को नयी जिम्मेदारी सौपी है।राज्य सरकार ने वीबीआर सुब्रिमण्यम की जगह पर अमिताभ जैन को राज्य सरकार में नये गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।अमिताभ जैन वित्त विभाग के प्रमुख सचिव के साथ गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इससे पूर्व में भी अमिताभ जैन, सुब्रमणियम की तीन महीने की छुट्टी के दौरा [...]
By EditorTaaza Khabar
जगदलपुर | जून 20, 2018
बस्तर/कोण्ड़ागांव@प्रदेश में गश्त सर्चिंग के दबाव व छ.ग.शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर किया समर्पण।
आत्मसमर्पित नक्सली बयानार एलओएस कमाण्डर के पद पर था।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से दबाव में आकर व जनजागरण अभियान से प्रेरित होकर समाज के मुख्यधारा में शामिल होने की जाहिर की इच्छा।
बस्तर आई.जी. विवेकानंद सिन्हा (भा0पु0से0) व [...]